राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी के जिला व नगर पदाधिकारियों ने आलोक सिंह को दी बधाई
तारकेश्वर सिंह
चंदौली।राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री विशाल भाऊ जी द्वारा चंदौली के आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। श्री आलोक सिंह टप्पू को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी टीम द्वारा श्री सिंह को बधाई दी गयी।बधाई देने वालों में राजा भैया अनिल सिंह अजीत कुमार छोटे संतोष सेठ विक्की चौहान बाबा रिंकू तिवारी अमित जायसवाल अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष उत्तम राय शामिल रहे।