घोसी। बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। घोसी तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव ने दोहरीघाट बाढ़ चौकी का दौरा किया। बाढ़ से बचाव को किए जा रहे इंतजाम को परखा। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है।
सरयू नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही। सरयू ने कटान करना शुरू कर दिया है। इससे चियुटी डांड समेत क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सरयू के किनारे गांवों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तहसीलदार ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। उनके साथ इलाके के लेखपाल आदि मौजूद रहे।