जितेन्द्र जायसवाल/पिंडरा
पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के तेलारी गांव में मंगलवार को सायंकाल में बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। वही तार व खम्बे के घर पर गिरने से कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। बताते हैं कि तेलारी गांव में साहब लाल गुप्ता के घर के छत से होते हुए 440 बोल्ट का विद्युत तार गया है। मंगलवार को सायँ साढ़े 3 बजे कुछ दूरी पर स्थित पेड़ की डाल तार पर गिर गया। जिसके दबाव से उसके घर के ऊपर से गया तार व दरवाजे पर लगा खम्बा टूट कर गिर पड़ा। जिसके कारण उसके घर के सामने लगा टिन शेड व कच्ची दीवाल गिर गई वही खड़ी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने बताया कि तार व खम्बे के गिरने से जहाँ पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा वही 50 हजार के नुकसान बताया। पीड़ित ने बिजली विभाग से मुआवजा की मांग की है। तार गिरने से गांव की आपूर्ति भी ठप हो गई। इस बाबत गजोखर उपकेंद्र पर तैनात जेई विश्वजीत ने बताया कि गांव के लोग पेड़ काट रहे थे उसी कारण तार व खम्बे गिरने की जानकारी हुई है। बुधवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।