जितेन्द्र जायसवाल/पिंडरा
पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में शनिवार को सुबह 6 बजे लोकनाथ यादव का कच्चा घर गिरने हजारों रुपये की संपत्ति मलबे में दब गई। बताते हैं कि जर्जर कच्चा घर बारिश के चलते जर्जर हो गया था। लेकिन गरीबी के चलते मरम्मत न होने के कारण अलसुबह ढह गया। परिवार के लोग बाहर सोए थे। जिससे जानमाल का नुकसान नही हो पाया लेकिन घर गृहस्थी का सारा सामान उसमे दब गया। आसपास के लोगों ने मलबे में से कुछ सामान को निकाला। गृहस्वामी के मुताबिक कच्चा घर गिरने से हजारों रुपये के सामान नुकसान हो गए।