त्रिपुरारी यादव
रोहनिया- आराजी लाइन विकासखंड के जख्खिनी गांव के ग्राम विकास अधिकारी श्याम सिंह का आओं अच्छा गांव बनाएं मंच के लोगों ने अभिनंदन किया। श्याम सिंह ने उन्हें आवंटित ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास तथा सामुदायिक शौचालय के लक्ष्य को तयसीमा के अंदर पूर्ण करा दिया है। आराजी लाइन में कार्यरत 27 ग्राम विकास अधिकारियों में से मात्र श्याम सिंह ही एक हैं जिन्हें आवास पूर्ण कराने के लिए नोटिस नहीं दी गई है। इनके कार्य क्षेत्र के सभी गांव में लक्ष्य पूर्ण हो चुका है। श्याम सिंह के इस कार्य का सराहना खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन दिवाकर सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविंद्र सिंह ने भी किया।